समर्पण और संघर्ष का मिला सम्मान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने अजीत सिंह भोगल
कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता को संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ता अजीत सिंह भोगल को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी में उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उनके 19 वर्षों के अथक परिश्रम, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
अजीत सिंह भोगल ने वर्ष 2006 में एक साधारण सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने हर पद और जिम्मेदारी को ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ निभाया। पार्षद प्रत्याशी से लेकर भाजपा पश्चिम मंडल के अध्यक्ष तक उनकी कार्ययात्रा हमेशा प्रेरणादायी रही।
उनकी सक्रियता ने न केवल कार्यकर्ताओं के बीच, बल्कि वरिष्ठ नेतृत्व तक एक अलग पहचान बनाई। पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल ने भी भोगल की कार्यशैली को हमेशा सराहा और संगठन में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना।
प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय की मंजूरी के बाद जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कार्यकारिणी विस्तार में भोगल की नियुक्ति की घोषणा की। जैसे ही यह खबर सामने आई, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
अजीत सिंह भोगल की नियुक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह संदेश है कि संगठन में ईमानदारी, समर्पण और कड़ी मेहनत का हमेशा सम्मान होता है।
