More

    *राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा का न्यायधानी में हुआ शुभारम्भ, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति ने खिलाड़ियों के जोश को किया दुगुना*

     

    26 वी राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा का शुभारम्भ आज बहतराई स्थित स्वर्गीय बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ. स्पर्धा के दौरान कबड्डी, हॉकी और आर्चरी के मुकाबले खेले जायेंगे, जिसमें 500 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हो रहे है. स्पर्धा में पांचो संभाग से जुड़े खिलाड़ी, कोच और मैनेजर पहुंचे हुए है.

    आज उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उपस्थित हुए. इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.

    उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों की मेहनत उन्हें बेहतर इंसान के रूप में तैयार करेगा. श्री साव ने इस दौरान संजू देवी की उपलब्धियों से सभी को रूबरू कराया. संजू कबड्डी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झंडा इसी बहतराई एक्सीलेंस सेंटर पर खेलते हुए हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि पर राज्य शासन ने क्रमशः 50 और 51 लाख रुपये पुरुस्कार स्वरुप प्रदान किये है. श्री साव ने हॉकी की गीता यादव और मधु सिदार के प्रयास एवं उपलब्धियों को भी शालेय स्पर्धा में शामिल प्रतिभागियों से साझा करते हुए उन्हें जीवन में बेहतर खिलाड़ी से जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दिए.

    श्री साव ने कहा कि खेल खिलाड़ियों को जीवन में हर परिस्थिति में जूझकर आगे बढ़ने की शक्ति देता है. खेल से खिलाड़ी अनुशासित और स्वस्थ जीवन का वरदान हासिल करता है जो उन्हें एक सफल व्यक्ति के रूप में समाज में स्थापित करता है. इस दौरान अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को इस स्पर्धा में अपने उत्तम प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दिए.

    चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है. स्पर्धा में 303 छात्र, 193 छात्राएं और 75 ऑफिशियल्स शामिल हैं. आर्चरी के मुकाबले बहतराई के तीरंदाजी मैदान में संपन्न होगा. एस्ट्रोटर्फ मैदान और इंडोर स्टेडियम में क्रमशः हॉकी और कबड्डी के मुकाबले होंगे. प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं.

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles