More

    *एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह का आयोजन*

    एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह दिनांक 16.11.2026 को आयोजित किया गया। विदित हो कि एनटीपीसी सीपत में दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल भारती पब्लिक स्कूल सहित आसपास के शासकीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ड्राइंग पेंटिंग, निंबन्ध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसमें बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भ्रष्टाचार रोकने के प्रति सतर्कता के विचारों को रखा। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कर्रा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के संकल्प को सिद्ध करने का आह्वान किया गया।

    समापन समारोह पर स्कूली बच्चों एवं संविदा कर्मचारियों द्वारा सतर्कता से प्रेरित नुक्कड़ नाटक एवं गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमे “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया।

    श्री कुन्दन राठौड़ अपर महाप्रबंधक, सतर्कता द्वारा इस पूरे सप्ताह के दौरान किए गए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। श्री विजय शंकर दुबे परियोजना (सीपत) प्रमुख द्वारा विकसित भारत समृद्ध भारत एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।

    मुख्य अतिथि श्री विजयशंकर दुबे एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों द्वारा इस सप्ताह के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही परियोजना में आयोजित साइबर सुरक्षा के आयोजन के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

    कार्यक्रम में श्री सुरोजीत सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), श्री भक्त वत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन) एवं श्री कुंदन राठौड़, विभागाध्यक्ष, विजिलेंस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles