More

    *पेंडरवा में खौफनाक खूनी हमला: अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, 6 घायल, गांव में भारी तनाव*

    बिलासपुर/रतनपुर।

    जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में साम 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अवैध संबंध के शक में भड़का विवाद अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस हिंसक हमले में एक मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुमित श्रीवास, नैतिक श्रीवास और उनके साथियों ने शेख सलीम के घर पर धावा बोलते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर तलवार और अन्य हथियारों से लैस थे और उन्होंने घर में घुसकर अंधाधुंध वार किए। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    वारदात के बाद क्षेत्र में साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग न होने पाए।

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    फिलहाल पेंडरवा गांव में तनावपूर्ण स्तिथि बनी हुई है। प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील कर रहा

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles