
बिलासपुर। यादव समाज द्वारा आयोजित यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1 के नौवें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। पूरे दिन चले चार रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान में खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और उत्साह का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला।
पहला क्वार्टर फाइनल
पहला मुकाबला विनायक 11 और बजरंग 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः विनायक 11 ने बेहतर रणनीति और सटीक प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दूसरा क्वार्टर फाइनल
दूसरा मैच साईं 11 बनाम सुदर्शन 11 के बीच हुआ। इस मुकाबले में साईं 11 की टीम शुरू से ही आक्रामक नजर आई और शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के दम पर सुदर्शन 11 को पराजित कर जीत अपने नाम कर ली।
तीसरा क्वार्टर फाइनल
तीसरे मुकाबले में बोल बम 11 और संकटमोचन 11 आमने-सामने थे। यह मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी क्षण तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ाता रहा। अंत में बोल बम 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
चौथा क्वार्टर फाइनल
दिन का चौथा मुकाबला महाकाल 11 और नर्सिंग देव 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन नर्सिंग 11 ने संयमित और प्रभावी खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में समाज और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।
पहले मैच के मुख्य अतिथि रहे – रमेश यदु, रामचंद्र यादव, गोविंद यादव, बुधराम यादव, संतोष यादव, अभिमन्यु यादव, सतीश यादव, राय सिंह यादव, संगीता दुर्गा एवं हर्ष लता।
दूसरे मैच में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राहुल योगराज टिकरिहा (प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा), लोकेश साहू (प्रदेश मंत्री), विभूति कश्यप (प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी), संदीप साहू (प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख), मनीष विश्वकर्मा (प्रदेश प्रचार-प्रसार सह प्रमुख), यशपाल लोधी (प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी), गौरी गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), नीलेश सिंह एवं सिद्धार्थ दुबे (जिलाध्यक्ष, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) उपस्थित रहे।
तीसरे मैच में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, जयंत ठेठवार, आदिल आलम, अनिमेष सिंह, गोपाल दुबे एवं आशीष जय जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
चौथे मैच में विवेक बाजपेई, विनय शर्मा, राजा तिवारी एवं ईशान भंडारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका
कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र यादव, शरद यादव, विजय यादव, दीपक यादव, छोटू यादव, आकाश यादव (सीएमडी), जीतू यादव, मंजीत यादव, भोला यादव, विक्की यादव, आयुष यादव, तरुण यादव, देवेंद्र यादव, आशीष यादव, विलास यादव, पुकार यादव, सन्नी यादव, अवि यादव, वीके यादव, राजा यादव, शुभ सुजल, सतेन्द्र यादव सहित समस्त कृष्ण सेना यादव समाज के सहयोग से संपन्न हुआ।
यादव प्रीमियर लीग के इस सफल आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। अब सभी की निगाहें आगामी सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
