More

    *पूल में मस्ती, जुंबा और गेम्स के साथ मजबूत हुआ मदर-किड्स बॉन्डिंग, रोटरी क्वींस का अनोखा आयोजन*

    बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा रविवार 17 जून को मदर-किड्स बॉन्डिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष “एक्वा जुंबा” फंडरेज़र इवेंट का आयोजन किया गया। गनियारी स्थित एलेम फार्म में आयोजित इस कार्यक्रम में माताओं और बच्चों ने पूल में जुंबा, मस्ती और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

    कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। म्यूजिक की धुन पर पूल के अंदर हुए एक्वा जुंबा ने सभी प्रतिभागियों को रोमांचित कर दिया। बच्चों और माताओं ने साथ मिलकर न सिर्फ जुंबा किया बल्कि कई मजेदार गेम्स और एक्टिविटीज में भी भाग लिया, जिससे उनके बीच आपसी जुड़ाव और मजबूत हुआ।

    इवेंट की चेयरपर्सन रोट. एकता वीरवानी ने कार्यक्रम का संचालन प्रभावी ढंग से किया। उन्होंने गेम्स में विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले एंकर, जुंबा ट्रेनर और फोटोग्राफर को भी विशेष गिफ्ट्स प्रदान किए गए।

    इस आयोजन में कुल 56 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस की प्रेसिडेंट रोट. सीमा ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन परिवारों के रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देते हैं।

    उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी समाजहित और परिवार केंद्रित गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब सचिव रोट. भारती सालुंके, क्लब कोषाध्यक्ष रोट. प्रियंका जीवनानी, रोट. शिल्पी चौधरी, रोट. मनीषा जायसवाल, रोट. वंदना सिंह, रोट. रश्मि जैन, रोट. संगीता चोपड़ा, रोट. अमिता गोयल एवं रोट. स्मिता जैन का विशेष योगदान रहा।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles