
बिलासपुर, 14 मई 2026।
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। 13 मई को घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी—तीनों संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस वर्ष विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विज्ञान संकाय में राया खान ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मानविकी संकाय में अनुषा एक्का ने 97.6 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में नताशा धमेचा ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की।
इसके अलावा अन्य मेधावी विद्यार्थियों में ईवा ओशीन मसीह (96.6%), रविशंकर पांडेय (95.4%), नंदिता राठौर (94.8%), रोहित मटलानी (94.6%), अथर्व तिवारी (94%), सर्वस्व श्रीवास्तव (93.2%), देव प्रताप सिंह (93.2%), जागृति पटेल (92.4%), अक्षत टंडन (92.4%), अंजलि राजपूत (92.2%), अंश पंजवानी (91.6%), कुरेला ऋषिता (91.6%), लक्ष्य डिंडोरे (91.4%), प्रत्युष केशरवानी (91%), अर्शी जुनैद (90.8%), हिमांशु मांझी (89.8%), अक्षिता गुप्ता (89.6%) एवं मिमांसा चित्रकार (89.6%) शामिल रहे।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया, जहां विद्यालय प्रबंधन एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे परिसर में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के प्राचार्य जे. एस. हुंडल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उप-प्राचार्या रंजना बहादुर एवं प्रधानाध्यापिका ए. ललिता ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से सीएमडी डॉ. जी. एस. पटनायक, निर्देशिका लेखाश्री पटनायक, सीएफओ पी. वी. मिस्त्री, सीईओ ए. सामन्ताराय, प्रबंधन सदस्य दिव्याश्री पटनायक एवं सुप्रिया ए. पी. ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेंट जेवियर्स परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को उत्साह और गर्व के साथ मनाया। विद्यालय का यह परिणाम एक बार फिर उसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
