
भरनी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किया गया। इस वर्ष सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रों ने शानदार अंकों के साथ सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तीनों संकायों—वाणिज्य, विज्ञान एवं कला—में बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन
वाणिज्य संकाय में अन्वेषा अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा
अंशिका गुप्ता – 94%
तेजस विलास साह – 93.6%
अनन्या गुप्ता – 91%
प्रखर सोनी – 89%
इशिका गुप्ता – 88.6%
विप्लव भारद्वाज – 85.6%
डिंपल ज्ञानचंदानी – 85%
ने शानदार सफलता अर्जित की।
विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने भी लहराया परचम
विज्ञान संकाय में
प्रशांत शिंदे – 92%
सक्षम शर्मा – 91.6%
सौम्या टेकाम – 90%
रूपेश कुमार साहू – 89%
श्रुति सोनी – 88.8%
मिलिंद यादव – 87.6%
भव्या पांडेय – 87.2%
महिमा शर्मा – 87%
मयंक कुमार – 87%
नीतू राठौर – 86.6%
अनुषा झा – 86.4%
अक्षिता साहू – 86.2%
अरमान सिंह – 85%
फूलचंद – 85%
अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कला संकाय में भी छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
कला संकाय में
अरूणा कंवर – 92%
पी. अंशिका राव – 90.4%
ममता मरकाम – 90%
ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया।
सफलता के आंकड़े बने विद्यालय की उपलब्धि
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 10
80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 38
70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 49
60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 49 रही।
विद्यालय की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई पहचान दी है।
मेधावी छात्रों और अभिभावकों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस. पटनायक, निर्देशक सुश्री लेखाश्री, प्रबंध समिति सदस्य सुश्री दिव्याश्री, प्राचार्य डॉ. बी.बी. महाता, उपप्राचार्य दिनेश विष्ट, हेडमिस्ट्रेस नैंसी पारेख सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक द्वारा बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
