More

    *बिलासपुर: त्योहारों से पहले सिविल लाइन पुलिस का बड़ा एक्शन, हुड़दंग मचाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, फरार वारंटी भी चढ़ा हत्थे *

    *बिलासपुर।* त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने और हुड़दंग करने वाले 3 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

    पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिले में लगातार पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ा दी गई है। निर्देश में साफ कहा गया है कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जाए।

    इसी अभियान के तहत 10 नवंबर 2026 को सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि विवेक पटेल, आर्यन रात्रे और साहिल खान अलग-अलग स्थानों पर हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तीनों को समझाइश दी गई।

    लेकिन बदमाशों ने समझाइश का कोई असर नहीं लिया और अपने आचरण में सुधार करने के बजाय और अधिक उपद्रव करने पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

    इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूर्व के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को भी तामिल किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

    *गिरफ्तार किए गए बदमाश -*

    *1.* विवेक पटेल पिता दुकालू राम पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी मरार गली मगरपारा
    *2.* आर्यन रात्रे पिता प्रदीप रात्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर
    *3.* साहिल खान पिता मोह. नफीस, उम्र 23 वर्ष, निवासी तेलीपारा, संजय ट्रेडर्स, सरजू बगीचा
    *4.* सिद्धार्थ वर्मा पिता प्रताप रंजी वर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी विजयापुरम कॉलोनी, सरकंडा (वारंटी)

    सिविल लाइन पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान उपद्रव, हुड़दंग और अशांति फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

     

     

    –

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles