More

    *भाजयुमो बिलासपुर को मिली नई डिजिटल ताकत, साहिल भाभा बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी*

    बिलासपुर | cgatoznews….

    भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ने संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

    साहिल भाभा लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

    अपनी नियुक्ति पर साहिल भाभा ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर तथा समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

    संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया टीम और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली होकर संगठन की बात जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles