More

    *ब्रज की फूलों वाली होली अब बिलासपुर में — कैंसर सर्वाइवर्स के समर्थन में रोटरी क्वींस का ‘ब्रजरास रंगोत्सव*

     

    बिलासपुर।

    सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम लेकर रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा “ब्रजरास रंगोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पिनाकी-धा फिटनेस मंत्र के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम विशेष रूप से कैंसर सर्वाइवर मरीजों के सहयोग के उद्देश्य से एक फंडरेजिंग पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्लब की प्रेसिडेंट सीमा ठाकुर ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि “ब्रजरास रंगोत्सव” केवल होली उत्सव नहीं, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक अभियान है। कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित की जाने वाली राशि कैंसर सर्वाइवर्स की सहायता, उनके उपचार एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों में उपयोग की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से यह आयोजन सेवा और संस्कार का संदेश देगा।

    इस आयोजन की सबसे खास बात यह रहेगी कि प्रतिभागियों को बरसाने की पारंपरिक होली का जीवंत अनुभव कराया जाएगा। फूलों की होली, ब्रज के लोकगीत, पारंपरिक संगीत और उत्सवी माहौल के बीच शहरवासियों को ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में रंगों के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र होगी।

    ये कार्यक्रम 28फरवरी को सुबह 11बजे से बिलासपुर के गोविंदम पैलेस रिंग रोड 2में आयोजित किया जाएगा

     

    साथ ही सीमा ठाकुर ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें यह अहसास दिलाना कि समाज उनके साथ खड़ा है, यही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।

    प्रेस वार्ता के दौरान चेयरपर्सन मनीषा जायसवाल, रचना जैन एवं चंचल सलूजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे सभी ने संयुक्त रूप से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल होकर कैंसर सर्वाइवर्स के समर्थन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस का यह प्रयास न केवल ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को बिलासपुर में जीवंत करेगा, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश भी देगा।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles