More

    *ऑपरेशन प्रहार” में सकरी पुलिस की सटीक कार्रवाई, 8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार*

    ऑपरेशन प्रहार” में सकरी पुलिस की सटीक कार्रवाई, 8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सकरी पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचने की फिराक में बैठे युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

     

    गिरफ्तार आरोपी भूपेन्द्र पुरी (24 वर्ष), निवासी रिसदी, थाना रामपुर, जिला कोरबा, वर्तमान में तोरवा क्षेत्र के धान मंडी में रह रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने 8 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,20,000 है, तथा एक कीपैड मोबाइल बरामद किया है।

     

    पुलिस टीम ने त्वरित सूचना पर सटीक रणनीति बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

     

    इस सफलता में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक रूपेश कौशिक, इंद्रावन सिंह मरकाम और एसीसीयू टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। इन अधिकारियों की मुस्तैदी, सूझबूझ और तत्परता के चलते नशे के खिलाफ एक और मजबूत प्रहार हुआ है।

     

    पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार चलती रहेंगी।

     

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles

    ऑपरेशन प्रहार" में सकरी पुलिस की सटीक कार्रवाई, 8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार बिलासपुर। "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सकरी पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचने की फिराक में बैठे युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।   गिरफ्तार आरोपी भूपेन्द्र पुरी (24 वर्ष), निवासी रिसदी, थाना रामपुर, जिला कोरबा, वर्तमान में तोरवा क्षेत्र के धान मंडी में रह रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने 8 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,20,000 है, तथा एक कीपैड मोबाइल बरामद किया है।   पुलिस टीम ने त्वरित सूचना पर सटीक रणनीति बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।   इस सफलता में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक रूपेश कौशिक, इंद्रावन सिंह मरकाम और एसीसीयू टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। इन अधिकारियों की मुस्तैदी, सूझबूझ और तत्परता के चलते नशे के खिलाफ एक और मजबूत प्रहार हुआ है।   पुलिस का कहना है कि "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार चलती रहेंगी।