More

    *छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब व रिहैब सेंटर, उप मुख्यमंत्री करेंगे भव्य शुभारंभ*

    बिलासपुर।

    छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण आने वाला है। राज्य का एकमात्र अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब और रिहैबिलिटेशन सेंटर अब न्यायधानी बिलासपुर में शुरू होने जा रहा है। नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (तृतीय तल, संजय तरण पुष्कर के पीछे) में स्थित इस सेंटर का भव्य शुभारंभ 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।

    इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक श्री अमर अग्रवाल करेंगे। वहीं उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, नगर निगम बिलासपुर के सभापति विनोद सोनी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की उपस्थिति रहेगी।

    खिलाड़ियों के लिए समर्पित ‘अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस’

    अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस बीते कई वर्षों से खिलाड़ियों के परफॉरमेंस एनहांसमेंट और रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में समर्पित रूप से कार्य कर रहा है। डॉ. अविनाश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में यह संस्थान सैकड़ों खिलाड़ियों को चोट से उबरने और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में लगातार सहयोग देता आ रहा है।

    अब अविक स्पोर्ट्स नए स्थान, नई आधुनिक सज्जा और अत्याधुनिक खेल विज्ञान आधारित सुविधाओं के साथ एक समर्पित टीम के माध्यम से खिलाड़ियों के हित में नई शुरुआत करने जा रहा है।

    वैज्ञानिक तकनीक से इंजरी की पहचान और संपूर्ण उपचार

    इस स्पोर्ट्स लैब की खासियत यह है कि यहां खिलाड़ियों को होने वाली चोटों की वैज्ञानिक तकनीकों से सटीक पहचान की जाती है और जड़ से इलाज कर खिलाड़ी को ‘रेडी टू प्ले’ बनाया जाता है।

    यहां जिम ट्रेनिंग, डाइट प्लान, न्यूट्रिशन, इंजरी प्रिवेंशन, साइंटिफिक ट्रीटमेंट और रिहैबिलिटेशन जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

    छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर

    बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह सेंटर बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे न केवल खिलाड़ियों को चोट से उबरने में मदद मिलेगी, बल्कि साइंटिफिक एनालिसिस के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने में भी यह सेंटर मील का पत्थर साबित होगा।

    खेल प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाएं देकर यह स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles