More

    *सनातन से ही भारत की पहचान है, फ्री का मोह त्यागो – धर्म और राष्ट्र बचेगा….. पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ*

     

    सनातन से ही भारत की पहचान है, फ्री का मोह त्यागो – धर्म और राष्ट्र बचेगा”: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

     

    गीता प्रेस की पुस्तक दुकान शुभारंभ पर राष्ट्र चिंतक का ओजस्वी संबोधन, हिंदुत्व और आत्मनिर्भरता पर दिया स्पष्ट संदेश

    बिलासपुर।

    सी-26, श्री श्याम सदर सराफा, मेन रोड, सदर बाजार बिलासपुर में गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तक दुकान का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस शुभ अवसर पर प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात वक्ता और लेखक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने अपने हिंदुत्वनिष्ठ और जागरूकता से भरपूर विचारों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

     

    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा –

    “भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां लोग घर से लेकर राष्ट्र तक की हर समस्या का समाधान सरकार से चाहते हैं। यह मानसिकता बदलनी होगी। हर सनातनी को आत्मनिर्भर बनना होगा।”

    उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा हजारों वर्षों पुरानी है और यह केवल धर्म नहीं, जीवन पद्धति है।

    “आज यदि सनातनी समाज ‘मुफ्त’ की आदत छोड़ दे, तो वह अपनी परंपराओं की ओर लौटेगा। फिर रामराज्य कोई कल्पना नहीं, यथार्थ बनेगा।”

     

    उन्होंने धर्मांतरण की बहस पर भी स्पष्ट विचार रखते हुए कहा –

    “धर्मांतरण शब्द भ्रामक है। ‘धर्म’ का अर्थ कर्त्तव्य है – पिता का पुत्र के प्रति, पंडित का समाज के प्रति। मतांतर हो सकता है, लेकिन धर्मांतरण नहीं। कोई पूजा को रोक नहीं सकता, परंपरा को मिटा नहीं सकता।”

    राष्ट्र रहेगा तो सरकारें बदलेंगी, पर परंपराएं नहीं”, ऐसा कहते हुए उन्होंने सनातन संस्कृति की अमरता और सार्वकालिक प्रासंगिकता को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इंटरनेट से केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और कर्त्तव्यों की समझ भी विकसित करें।

    सनातन साहित्य अब बिलासपुर में सहज उपलब्ध

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री सोनी ने कहा कि गीता प्रेस के साहित्य का प्रसार सनातन संस्कृति को मजबूती देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक पुस्तकों की यह दुकान बिलासपुर शहर के लिए गौरव की बात है।

    शुभारंभ कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जय श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल, भगवताचार्य पं. दुर्गेश अमसेना, व्यवस्थापक राजू शर्मा, संचालक प्रियंक सर्वण सोनी सहित सनातन धर्म ग्रंथ साहित्य सेवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    📚 अब बिलासपुर में मिलेगा गीता प्रेस गोरखपुर का पवित्र साहित्य

     

     रामचरितमानस, भागवत, श्रीमद्भगवद्गीता, उपनिषद, नीति ग्रंथ और जीवन निर्माण की पुस्तकों की विस्तृत श्रृंगार….

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles