बिलासपुर पुलिस की जोरदार कार्रवाई: सिरगिट्टी क्षेत्र में दबिश, 10 बदमाश गिरफ़्तार, शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम

बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का प्रमाण दिया है। औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में मंगलवार देर रात चलाए गए विशेष रेड अभियान में पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर अपराध की दुनिया में सक्रिय बदमाशों को हिरासत में लिया।
इस सुनियोजित कार्रवाई में गणेश नगर, चुचुहियापारा और नयापारा क्षेत्र को केंद्र में रखा गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 10 से अधिक बदमाशों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
इस मुहिम के तहत पकड़े गए 10 युवकों में से कई के खिलाफ पहले से गिरफ्तारी वारंट लंबित थे, जबकि कुछ को संदिग्ध अवस्था में रात के समय घूमते हुए पकड़ा गया। दो युवकों के पास से घातक हथियार बरामद हुए हैं और उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, जबकि एक युवक के खिलाफ 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों की सूची:
1. रोशन मांडवी, उम्र 22 वर्ष, महिमा नगर तिरुपति – निगरानी बदमाश
2. जावेद खान, उम्र 24 वर्ष, पटाया रघुनंदन नगर तिफरा – गिरफ्तारी वारंट
3. रोशन मांडवी (दूसरा पता), उम्र 24 वर्ष, आदर्श नगर पानी टंकी – गिरफ्तारी वारंट
4. पनदीप, उम्र 23 वर्ष, प्रधान मोहल्ला – गिरफ्तारी वारंट
5. जवाहर बोर्ड, शिव विहार कला रोड – अवैध शराब विक्रय
6. अभिषेक कश्यप, उम्र 24 वर्ष, तिफरा बाजार चौक – गिरफ्तारी वारंट
7. मनीष कांति, उम्र 21 वर्ष, गणेश नगर नयापारा – आर्म्स एक्ट
8. अभिषेक कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, गणेश नगर नयापारा – आर्म्स एक्ट
9. अजीत कुशवाहा, उम्र 25 वर्ष, जिला जबलपुर – संदिग्ध अवस्था में घूमना
10. निखिल कुशवाह, उम्र 18 वर्ष, जिला कटनी – संदिग्ध अवस्था में घूमना
जनसुरक्षा के लिए प्रशंसनीय पहल
यह अभियान आपराधिक इतिहास व वर्तमान गतिविधियों के विश्लेषण पर आधारित था। पुलिस लगातार चिन्हित अपराधियों पर निगरानी रख रही है और भविष्य में भी इसी तरह की योजनाबद्ध कार्यवाहियों की तैयारी है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई यह पहल शहर में बढ़ती बदमाशी और असामाजिक गतिविधियों पर करारा प्रहार है। आम जनता ने भी इस सक्रियता की सराहना की है और विश्वास जताया है कि पुलिस की ऐसी मुहिम से शहर में अमन और कानून का राज मजबूत होगा
