More

    *वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत सिरगिट्टी मंडल में जन चौपाल का आयोजन, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज*

     

    बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अंतर्गत सिरगिट्टी मंडल में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस जन चौपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर अपने विचार रखे।

    जन चौपाल के दौरान देश में लगातार सामने आ रहे वोट चोरी के मामलों, मतदाता सूची में गड़बड़ियों, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया गया।

    *ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा* – कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग करने का अधिकार है। यदि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के वोट की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। इसलिए वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का जनअभियान है।

    *मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे* ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, वार्ड-वार्ड एवं घर-घर पहुंचकर आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करें। मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर आवाज उठाने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से आगे आने का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि लोकतंत्र, संविधान एवं आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए यह जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक तक वोट बचाओ–देश बचाओ का संदेश पहुंचाया जाएगा।

    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री सियाराम कौशिक जी, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र शुक्ला जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनाथ साहू जी, मंडल प्रभारी श्री शहनवाज खान जी, मंडल अध्यक्ष श्री अजय मनहरे जी सहित पार्षद पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, राकेश यादव, महेश ठाकुर, अमित यादव, सुनील पांडेय, गोविंद यादव, नागेश ध्रुव, अनूप सिन्हा, अरुण नथानी, शैलेश सेंगर, बलराम जायसवाल, लक्ष्मण ध्रुव, सूरज मरकाम, बंटी सोनी, फरजाना ख़ान, जमुनावती बंजारे, राजेश कोशले, अक्षय नवरंग, रामू राव, वेद रात्रे, दिनेश यादव, रवीन्द्र डाहीरे, असीम दास, संतोष यादव, मुन्ना यादव, बाला दास, दीपक शुक्ला, छोटा यादव, अश्वनी राजपूत, रमाकांत साहू, एल के लाड़िया, ललित ठाकुर, गोपी कौशिक, मुकेश खरे, रमाकांत ठाकुर, दौलत साहू, विनोद कुर्रे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles