More

    *गांधी जयंती पर लोक उदय फाउंडेशन का ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’*

     

    बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोक उदय फाउंडेशन द्वारा ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। अरपा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में फाउंडेशन के 400 से अधिक Helping Hands ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    सफाई अभियान चलाने के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया।

     

    अभियान के दौरान अरपा नदी तट स्थित रिवर व्यू पॉइंट (हैप्पी स्ट्रीट) सहित आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। अभियान में बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। उनके उत्साह ने स्वच्छता के संदेश को और प्रभावी बनाया।

     

    कार्यक्रम का नेतृत्व लोक उदय फाउंडेशन के निदेशक श्री विशाल आनंद झा ने किया। अभियान को नगर निगम, जीवन संस्कार सेवा समिति, त्रिवेणु – द हेल्पिंग हैंकीज़ एवं ITSA Hospital का सहयोग प्राप्त हुआ।

     

    कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, समाजसेवी एवं परोपकारी प्रवीण झा, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं महापौर पूजा विधानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

     

    ■ समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा — ‘सफाई एक दिन का कार्यक्रम नहीं, निरंतर जिम्मेदारी है’

     

    इस अवसर पर समाजसेवी एवं परोपकारी प्रवीण झा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे निरंतर अपनी आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना होगा। जिस तरह हम अपने घर की सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी भावना के साथ हमें अपने शहर और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता तभी सार्थक होगी, जब हर व्यक्ति स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

     

    उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकता है, तो उसे डांटने के बजाय प्रेम और सम्मान के साथ स्वच्छता का एहसास कराना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि “जब कोई कूड़ा फेंके तो प्यार से कहिए—लाइए, आपका कूड़ा हम कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह की छोटी-छोटी पहल लोगों की सोच और व्यवहार में बड़ा बदलाव ला सकती है।

     

    झा ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमारे अपने व्यवहार से होती है। जब हम स्वयं कूड़ा नहीं फैलाएंगे और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण संभव होगा। उन्होंने बच्चों से इस संदेश को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

     

    लोक उदय फाउंडेशन ने गांधीजी के स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं जागरूक बिलासपुर के निर्माण का संकल्प दोहराया। संस्था ने नागरिकों से अपील की कि वे अरपा नदी एवं शहर के सार्वजनिक स्थानों को अपना समझें, कूड़ा-कचरा न फैलाएं और कचरे को हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

     

    स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सुंदर बिलासपुर का सपना साकार किया जा सकता है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles