बिलासपुर प्रेस क्लब में गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे हर्ष और उल्लास के साथ विधि-विधान से हुई श्री गणेश जी की स्थापना, पत्रकार साथियों ने की पूजा-अर्चना
बिलासपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में आज हर्ष और उल्लास के साथ भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश जी को प्रेस क्लब परिसर में विराजमान कराया गया। इस दौरान पूरा प्रेस क्लब परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस आयोजन को लेकर प्रेस क्लब के साथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव की पहल और मेहनत से इस बार गणेश जी की स्थापना का यह आयोजन किया गया, जिसे

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ। इसके बाद आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश जी को प्रेस क्लब में विराजमान कराया गया।
पूजा-अर्चना का कार्य बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्य एवं पंडित शिव तिवारी ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। पूजा के दौरान उपस्थित पत्रकार साथियों ने भगवान श्री गणेश जी से प्रेस क्लब परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी एकता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरि किशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुवा
दिनेश ठक्कर, पंडित शिव तिवारी, रवि शंकर शुक्ला, सालिक साहू, प्रियंका सिंह, विकास सामनानी, श्री सोनी, विकल्प तलवार, प्रवीण सिंह, सेयज माकड़े, अगस्त मुनि मिश्रा, सैय्यद जफर, मोहम्मद इसराईल, रविंद्र विश्वकर्मा, सफीर, आदि मानिकपुरी, कान्हा सहित प्रेस क्लब के अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के साथ ही प्रेस क्लब परिसर में अब आगामी दिनों में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिलेगा। उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने गणपति बप्पा से प्रेस क्लब परिवार पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
