
बिलासपुर। राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर 2026 को झूलेलाल मंगलम, तिफरा, बिलासपुर में किया जा रहा है।
आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रवाद, देशभक्ति, हिंदुत्व, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक जागरण से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रहित एवं समाजहित के विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है।
दो दिवसीय इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका, समसामयिक सामाजिक विषय, राष्ट्रवादी विचारों का प्रसार, संगठनात्मक विस्तार तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के मुद्दों पर प्रभावी संवाद सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, डिजिटल माध्यमों पर जिम्मेदार एवं तथ्यपरक संवाद तथा भ्रामक एवं गलत सूचनाओं की पहचान एवं तथ्य-जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजन में प्रदेश, संभाग, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। साथ ही संगठन के लिए समर्पित भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं साथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
🌺 सम्माननीय अतिथिगण
11 एवं 12 सितंबर को आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं अधिवेशन में विभिन्न सम्माननीय अतिथियों का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा।
– मा. नारायण नामदेव जी
– मा. पवन साय जी
– मा. अरुण साव जी
– मा. धरम लाल कौशिक जी
– मा. अमर अग्रवाल जी
– मा. सुशांत शुक्ला जी
– मा. धर्मजीत सिंह ठाकुर जी
– मा. भूपेंद्र सवनी जी
– मा. रजनीश सिंह ठाकुर जी
– मा. पंकज झा जी
– मा. मितुल कोठारी जी
– मा. ललित माखीजा जी
– मा. पूर्णेन्दु भट्ट जी
🇮🇳 #Team_HallaBol समन्वय समिति के सम्माननीय अतिथिगण
आयोजन के संचालन एवं मार्गदर्शन में #Team_HallaBol समन्वय समिति के सम्माननीय साथियों की भी विशेष सहभागिता रहेगी।
– मा. प्रवीण दुबे जी
– मा. पुरुषोत्तम अग्रवाल जी
– मा. अभय सिंह ठाकुर जी
– मा. विनोद अग्रवाल जी
– मा. पवन गर्ग जी
📅 आयोजन संबंधी जानकारी
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों से 11 सितंबर को दोपहर 11:00 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है, ताकि कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ हो सके।
कार्यक्रम स्थल:
📍 झूलेलाल मंगलम, तिफरा, बिलासपुर
दिनांक: 11 एवं 12 सितंबर 2026
दिन: शुक्रवार एवं शनिवार
समापन: 12 सितंबर 2026, शाम 4:00 बजे तक
राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रहित एवं समाजहित के लिए कार्य करने वाले साथियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है।
🔥 आयोजन का मूल संदेश
«“दुनिया का सारा सच हम ही नहीं कहेंगे…
पर जो कहेंगे, सच ही कहेंगे।
सच के सिवा कुछ भी नहीं कहेंगे।”»
“विचारों को धार दें, संगठन को विस्तार दें और राष्ट्रहित की आवाज़ को बुलंद करें।”
कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करने, सोशल मीडिया के क्षेत्र में प्रभावी एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से समाज के सामने रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विनीत —
समस्त प्रदेश / संभागीय / जिला / विधानसभा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं व्यवस्था टोली
सनातनी राष्ट्रवादी युवा सोशल वारियर्स
🇮🇳🚩 राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol परिवार छत्तीसगढ़ 🚩🇮🇳
राष्ट्र प्रथम • संगठन सर्वोपरि • सनातन का सम्मान
सादर वंदे मातरम्। 🙏🇮🇳🚩
