
मस्तूरी। *निषाद पार्टी की संभाग स्तरीय कार्यकारिणी* बैठक आज मस्तूरी विधानसभा स्थित निषाद भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में संभागभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति ने सहभागिता की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी -विधानसभा चुनाव* को ध्यान में रखते हुए *मछुवारा समाज को संगठित, जागरूक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना रहा। इस दौरान समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक* भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
*संजय सिंह राजपूत जी राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी* ने मछुवारा समाज से एकजुट होकर राजनीति में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने और अपने हक, मान-सम्मान एवं अधिकार के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
वहीं *प्रदेश संयोजक राजकुमार निषाद जी* ने निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समाज की ऐतिहासिक पहचान और विरासत को बताया। उन्होंने कहा कि समाज को अपने इतिहास और अधिकारों को समझते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
बैठक में महिला शक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
*इस अवसर पर संगठन के विस्तार के तहत कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं—*
*रामेश्वर निषाद जी — प्रदेश महासचिव (पुनः नियुक्त)*
*भानु प्रताप निषाद — प्रदेश सचिव*
*तिरुपति निषाद — प्रदेश उपाध्यक्ष*
*गौरी शंकर यादव — विधानसभा अध्यक्ष, जांजगीर-चांपा*
*मेघनाथ निषाद — जिला उपाध्यक्ष, बिलासपुर*
*रूपलाल निषाद — जिला अध्यक्ष, कबीरधाम*
*सागर कुमार केवट — जिला अध्यक्ष, जांजगीर-चांपा*
*रमेश वर्मा निषाद — जिला सचिव, बिलासपुर*
*कृतु निषाद — जिला अध्यक्ष, बिलासपुर युवा मोर्चा*
नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मछुवारा समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित मछुवारा समाज ही अपने अधिकार, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए प्रभावी आवाज बन सकता है। बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने और समाज को जागरूक करने के संकल्प के साथ हुआ।
बैठक में और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित जिसमे प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सूरज निषाद, प्रदेश संगठन अध्यक्ष राजकुमार निषाद जी, प्रदेश महासचिव रामेश्वर निषाद जी, इन्नल निषाद जी प्रदेश अध्यक्ष द ग्रेट युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष, भानु प्रताप निषाद जी प्रदेश सचिव, माधो राम निषाद जी जिला अध्यक्ष बिलासपुर, कुंज राम निषाद जी प्रदेश आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष, कृतु निषाद जी जिला अध्यक्ष बिलासपुर युवा मोर्चा, मेघ नाथ निषाद जी जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर, रमेश वर्मा निषाद जिला सचिव बिलासपुर, सागर निषाद जी जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, रूप लाल निषाद जी जिला अध्यक्ष कवर्धा, गौरी शंकर यादव जी विधानसभा अध्यक्ष जांजगीर चांपा, कपूर चंद जी, रोहित निषाद विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा, शिव कुमार निषाद कोषाध्यक्ष बिल्हा, श्रवण निषाद जी, खोल बहरा, तुमेश, कृष्णा केवट, परमेश्वर, शिव शंकर, अंजान, सूरज, गोलू, हलचल, संतोषी, रेशमा, नैना, कालेश्वरी, पिंकी गौड़, शुक्रीता, पवारा, भारती, ईश्वरी, जुगरी, और सैकड़ो कार्यकर्ता गण शामिल हुआ।
