More

    *स्वच्छता प्रहरियों, मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान, लखीराम ऑडिटोरियम में सजा सम्मान समारोह*

     

    बिलासपुर। शहर के लखीराम ऑडिटोरियम में डेली न्यूज़ टाइम्स एवं एसईसीएल के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता प्रहरी सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहा गया।

     

    समारोह के दौरान बिलासपुर नगर निगम के 60 सफाई कर्मियों को उनके समर्पण और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल के 16 मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को भी उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

     

    आयोजन में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 समाजसेवियों को भी सम्मानित कर उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा गया।

     

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार, प्रेस क्लब बिलासपुर की कार्यकारिणी के सभी सदस्य, होटल बंसी वाला के संचालक दिनेश चंदानी, मदर्स प्राइड स्कूल के चेयरमैन सबिनो डिसूजा, एजुकेशन हब के डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी, श्री विजय वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार, बाबा पात्रे तथा लोकस्वर के संपादक आशीष मौर्य उपस्थित रहे।

     

    कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पत्रकार अमन पांडे एवं पत्रकार प्रियंका सिंह ने किया। वहीं आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करने और कार्यक्रम के सफल संचालन में पत्रकार संतोष मिश्रा एवं पत्रकार अप्पू शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

     

    सम्मान समारोह के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों के योगदान को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles