More

    *मुंगेली में सेंट जेवियर्स का शानदार रिजल्ट: 96.6% के साथ अंजनी बनी टॉपर, 10 छात्रों ने 91% से अधिक अंक हासिल किए*

    मुंगेली।

    सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंगेली ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपने अभिभावकों बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता ने “सबके लिए शिक्षा” के विद्यालय के मूल मंत्र को भी सार्थक कर दिखाया है।

    इस वर्ष परीक्षा परिणाम में छात्रा अंजनी ठाकुर ने 96.6% (483/500) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें विद्यालय का टॉपर बना दिया। वहीं अमृतेश उपाध्याय ने 95.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और भार्गवी ठाकुर ने 95.4% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

    विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। कुल 10 छात्रों ने 91% से अधिक अंक हासिल किए, जिनमें अभिषेक भोजवानी (95%), युवराज सिंह क्षत्री (94.6%), निधि रानी कोशले (93.4%), ख्याति साहू (92.6%), टीया लेडवानी (92.4%), इशिता उपाध्याय (91%) और मौली जैन (91%) प्रमुख हैं। इन सभी छात्रों ने अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे सभी मुख्य विषयों में 85 से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी सर्वांगीण क्षमता का परिचय दिया है।

    छात्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन में हर्ष का माहौल है। प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस. पटनायक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

    वहीं विद्यालय के प्राचार्य शुभेंदु मंडल ने छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि सेंट जेवियर्स हाई स्कूल हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles