
बिलासपुर | 15 अप्रैल 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, भरनी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
स्कूल के टॉपर्स में अभिषेक बंजारे ने 97.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं खुशी ठाकुर ने 96%, दृष्टि गुप्ता ने 95.8%, मेघा नेगी ने 95.4%, शशि ठाकुर ने 95.4% और अंकिता जैन ने 94.8% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा नियति कश्यप (94.8%), दिया पटेल (94.6%), इशिका सिंह चौहान (94.6%), नोवरेश्वरी चंद्रा (94.4%), सौम्या साहू (93.6%), अंजली पांडेय (93.4%), श्रेया वर्मा (93.2%), श्वेता कोसले (93%), अंजली उपाध्याय (92.8%), दीक्षा ठाकुर (92.6%), निखिल (92.2%), रिद्धि (92.2%), आयुष वर्मा (91.2%), आयुष शर्मा (91%), अक्षत दुबे (90.8%), गरिमा सिंगरौल (90%), देवेंद्र गिरीगोस्वामी (89.6%), अंशु कश्यप (89.6%), ऐश्वर्य शेखर हिरवानी (89.6%), मोहम्मद शौएब अख्तर अंसारी (89.6%) और निशा कश्यप (89.6%) जैसे कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपप्रबंध निदेशक डॉ. ए.एम. उपाध्याय, प्रबंध निदेशक सुनील खलखो, प्रबंधन समिति सदस्य श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव तथा विद्यालय के सीईओ/प्राचार्य डॉ. टी.वी. महता और उपप्राचार्य दिनेश सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। साथ ही अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के लिए प्रबंधन की सराहना की।
स्कूल के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया है, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को भी नई ऊंचाई दी है।
