More

    *सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, 95% से ऊपर वालों को नगद पुरस्कार व फीस में छूट*

    बिलासपुर

    भरनी, 18 अप्रैल 2026। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान 95% से अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें जी. यशवंत राव (97.8%), दीक्षा अग्रवाल (95.8%), महक नेगी (95.4%) और सुवेन श्रीहंस शामिल रहे, जिन्हें 10,000 रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष घोषणाएं भी कीं। 95% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस में 50% की छूट, 90% से अधिक अंक वालों को 25% छूट तथा 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10% फीस छूट देने की घोषणा की गई।

    समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्थान प्रमुख डॉ. जी.एस. पतनायक, निदेशक श्रीमती रेखाश्री पतनायक, प्रबंध समिति सदस्य श्रीमती दिव्याश्री पतनायक एवं सीईओ/प्राचार्य डॉ. बी.बी. महता को अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

    प्राचार्य डॉ. बी.बी. महता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे सभी का सामूहिक प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया और कहा कि निरंतर प्रयास से वे अपने माता-पिता, क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं।

    समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने सभी को गौरवान्वित किया।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles