More

    *सेंट जेवियर हाई स्कूल सरकंडा में ग्रेजुएशन डे व स्प्रिंग कैंप समापन समारोह धूमधाम से संपन्न, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित*

    बिलासपुर।

    सेंट जेवियर हाई स्कूल, सरकंडा में 30 मार्च 2026 को ग्रेजुएशन डे एवं स्प्रिंग कैंप के समापन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रेजुएशन डे रहा, जिसमें विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ भूपेंद्र कौशिक एवं सेंट जेवियर्स चेन ऑफ स्कूल के सीईओ ए. सामंत राय शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुई। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

    विद्यालय की प्राचार्या शाइस्ता बेगम ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि भूपेंद्र कौशिक ने ग्रेजुएशन डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, सीईओ ए. सामंत राय ने अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मधुर संगीत से सभी का मन मोह लिया। ग्रेजुएशन डे के अवसर पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं सैशे प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया।

    इसके साथ ही स्प्रिंग कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक प्रदर्शनी भी कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रही। बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को देखकर अतिथियों ने उनकी जमकर सराहना की।

    समारोह का समापन प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बना।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles