More

    *खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, बिलासपुर में 7 वाहन जब्त*

    बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया।

    खनिज अमले द्वारा 17 मार्च को कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाठा, मुढ़िपार और रहंगी क्षेत्रों में व्यापक जांच की गई। इस दौरान कोनचरा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

    वहीं सिलपहरी क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। इसके अलावा चकरभाठा क्षेत्र में मुरूम का अवैध परिवहन करते पाए गए 3 हाइवा वाहनों को भी कार्रवाई करते हुए कब्जे में लिया गया।

    जब्त किए गए सभी 7 वाहनों को सिरगिट्टी और चकरभाठा थाना में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

    खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles