More

    *नौकरी छोड़कर शुरू किया आर्ट एंड क्राफ्ट का बिजनेस अमेरिका और जर्मनी तक पहुंचा रही अपना हुनर*

    अगर जुनून और मेहनत साथ हो तो छोटे शहर से भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है बस्तर की बेटी इशिका जैन ने यह साबित कर दिया है 19 साल की उम्र में कोविड के दौरान शुरू किया गया उनका छोटा सा आर्ट एंड क्राफ्ट का काम आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंच चुका है इशिका अपने यूनिक और क्रिएटिव आईडिया से शादी की पैकेजिंग रिटर्न गिफ्ट और बर्थडे एनिवर्सरी जैसे खास मौकों के लिए हैंपर तैयार करती है जिनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है इशिका की इस सफलता में उनकी मां शीतल जैन का भी बड़ा योगदान है वह इस काम में बेटी का पूरा सहयोग करती हैं और पैकेजिंग से लेकर अन्य कामों में मदद करती हैं मां बेटी की यह जोड़ी आज मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल बन चुकी है इशिका ने अपने काम को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया उनके यूनिक डिजाइन और पैकेजिंग स्टाइल को लोगों ने काफी पसंद किया आज उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 51000 से अधिक फॉलोअर्स हैं बस्तर में आर्ट एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में इतनी बड़ी ऑनलाइन पहचान बनाने वाली वे पहली युवती मानी जा रही है

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles