
बिलासपुर | संतोष मिश्रा
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल की छत पर हुक्का पिलाने वाले संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी समेत लगभग 55 हजार रुपये का सामान जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में होटल और बार में अवैध रूप से हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देश के पालन में थाना चकरभाठा की टीम ने कार्रवाई की।
दिनांक 08 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान सिद्धार्थ गुप्ता, पिता ओम प्रकाश गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 12 नग हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोयला (कोको जेल), 12 नग स्टैंड, 12 नग चिलम, 12 नग पाइप, 1 नग कोल हिटर, 3 प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग सिगरेट तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नगद बरामद किए गए।
जप्त सामान की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA) की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी
