More

    *KIMS Hospital के द्वारा स्टेट लीगल सेमिनार ‘Medico-Legal: Aid in Action’ का आयोजन, चिकित्सा और कानून के संगम पर होगी गहन चर्चा*

    बिलासपुर। स्वास्थ्य सेवाओं और कानूनी प्रक्रियाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से KIMS Hospital में राज्य स्तरीय लीगल सेमिनार ‘Medico-Legal: Aid in Action’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सेमिनार को लेकर KIMS Hospital के निदेशक डॉ. रवि शेखर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुधा राम एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रेसिडेंट डॉ. प्रमोद बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू हुए

    मीडिया संवाद के दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी । सेमिनार का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को मेडिको-लीगल मामलों में आने वाली जटिलताओं, कानूनी प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपनी सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं कानून सम्मत बना सकें।

    कार्यक्रम में प्रदेश भर से वरिष्ठ चिकित्सक, विधि विशेषज्ञ, फॉरेंसिक विशेषज्ञ एवं प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे। सेमिनार के दौरान मेडिकल प्रैक्टिस में आने वाली कानूनी चुनौतियों, मेडिकल नेग्लिजेंस, दस्तावेजीकरण की महत्ता, कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करने की प्रक्रिया तथा मरीजों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

    आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में मेडिको-लीगल मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है, ऐसे में चिकित्सकों के लिए कानून की बारीकियों की समझ अत्यंत आवश्यक हो गई है। यह सेमिनार डॉक्टरों को कानूनी जोखिमों से बचाव और सही प्रक्रियाओं के पालन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

    KIMS Hospital प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि यह सेमिनार चिकित्सा जगत और विधि क्षेत्र के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

    यह सेमिनार 22 फरवरी 2026 को होटल कोर्टयार्ड मैरियट में आयोजित..किया जाएगा

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles