
बिलासपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, स्वराज की स्थापना और जनकल्याण की प्रेरक गाथा अब बिलासपुर की धरती पर जीवंत रूप में देखने को मिलेगी। विश्व-प्रसिद्ध ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” का भव्य मंचन शहर के पुलिस ग्राउंड में 13, 14 और 15 फरवरी 2026 को प्रतिदिन सायं 6 बजे से किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।
“जाणता राजा” केवल एक नाटक नहीं, बल्कि इतिहास, चेतना और सांस्कृतिक स्वाभिमान का संगम है। यह महानाट्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष, प्रशासनिक कुशलता, रणनीतिक क्षमता और राष्ट्रभक्ति को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। भव्य सेट, विशाल मंच, सैकड़ों कलाकारों की सहभागिता, पारंपरिक वेशभूषा और जीवंत युद्ध दृश्य इस आयोजन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाते हैं।
आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को शिवाजी महाराज के आदर्शों — स्वराज, न्याय, साहस और राष्ट्रप्रेम — से जोड़ना है। यह प्रस्तुति बच्चों में संस्कार, युवाओं में नेतृत्व और समाज में एकता का संदेश देने का माध्यम बनेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझने वाले आदर्श शासक थे। “जाणता राजा उनके विचारों को केवल दर्शाता नहीं, बल्कि उन्हें अनुभव कराने का माध्यम है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक चेतना और आत्मसम्मान का उत्सव है।”
आयोग ने प्रदेश के सभी वर्गों — ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों और वरिष्ठजनों — से सपरिवार इस ऐतिहासिक प्रस्तुति में शामिल होने का आह्वान किया है।
तीन दिवसीय यह आयोजन बिलासपुर में सांस्कृतिक चेतना का नया अध्याय लिखने जा रहा है, जहां इतिहास और वर्तमान एक मंच पर स्वराज का स्वर
