More

    *बिलासपुर में यूथ कप हॉकी 2026 का भव्य आगाज़, स्व. मिर्जा हसन बेग की स्मृति में स्टेट लेवल टूर्नामेंट का आयोजन*

    10.2.2

    बिलासपुर….खेल नगरी बिलासपुर में आज यूथ कप हॉकी 2026 का भव्य शुभारंभ छत्तीसगढ़ स्कूल परिसर में किया गया। स्वर्गीय मिर्जा हसन बेग की स्मृति में आयोजित यह स्टेट लेवल 7-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट 10 फरवरी से 14 फरवरी तक खेला जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई टीमें अपने खेल का दमखम दिखा रही हैं।

    उद्घाटन मुकाबले में बिलासपुर और कोरबा की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसने टूर्नामेंट की शुरुआत को यादगार बना दिया। दोनों टीमों ने तेज रफ्तार और शानदार समन्वय के साथ खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

     

    इस प्रतियोगिता में हॉकी आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब बिलासपुर अध्यक्ष अजीत मिश्रा व पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा सहित अनेक हॉकी प्रेमी दर्शकों का जमावड़ा रहा

    इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को हॉकी के प्रति प्रोत्साहित करना और राज्य स्तर पर नई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

    प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल और बढ़ेगा।

    आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में खेले जाने वाले मुकाबले और भी अधिक रोमांचक होंगे। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यूथ कप हॉकी 2026 न सिर्फ खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ में हॉकी संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रहा है।

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles