
बिलासपुर। यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। छठवें दिन खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। मैदान में जहां जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, वहीं दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा।
दिन का पहला मुकाबला कृष्ण 11 और संकटमोचन 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संकटमोचन 11 ने मुकाबला अपने नाम किया।
दूसरा मैच बालाजी 11 बनाम माधव 11 के मध्य खेला गया। इस मैच में माधव 11 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की।
तीसरे मुकाबले में साईं 11 और महामाया 11 आमने-सामने थीं। रोमांच से भरपूर इस मैच में साईं 11 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहले मैच में मुख्य अतिथि के रूप में संजय यादव, प्रकाश यादव, मनोरमा विजय यादव, लक्ष्मी यादव एवं कार्तिक यादव उपस्थित रहे।
दूसरे मैच में नायब तहसीलदार विभोर यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
तीसरे मैच में डा. हेमंत कलवानी, शिवा बजाज, सुरेश वाधवानी और प्रकाश जग्याशी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र यादव, शरद यादव, विजय यादव, मंजीत यादव, छोटू यादव, आकाश यादव, सीएमडी जीतू यादव, दीपक यादव, भोला यादव, विक्की यादव, आयुष यादव, तरुण यादव, देवेंद्र यादव, आशीष यादव, विलास यादव, पुकार यादव, सन्नी यादव, अवि यादव, वीके यादव, राजा यादव, शुभ, सुजल, सतेन्द्र यादव सहित समस्त कृष्ण सेना यादव समाज के सदस्यों द्वारा किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। यादव प्रीमियर लीग का यह सीजन युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और एकजुटता का संदेश दे रहा है।
