More

    *स्व. श्रीमती शोभा टाह की स्मृति में मानवता की मिसाल चिंगराजपारा में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सराहना, अनिल टाह की पहल को बताया अनुकरणीय*

    बिलासपुर | सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित स्व. श्रीमती शोभा टाह की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार, 25 जनवरी 2026 को चिंगराजपारा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर का आयोजन समाजसेवी अनिल टाह द्वारा किया गया, जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श और दवाइयों का लाभ उठाया।

    जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

    इस अवसर पर शहर के कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में

    अमर अग्रवाल (विधायक, बिलासपुर),

    संजय अग्रवाल (कलेक्टर, बिलासपुर),

    रजनेश सिंह (पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर),

    श्रीमती पूजा विधानी (महापौर, बिलासपुर)

    शामिल रहे। सभी अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की और आमजन से संवाद भी किया।

    विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क सेवाएँ

    शिविर में विभिन्न रोगों के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जाँच की गई। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में सामान्य चिकित्सा, ब्लड प्रेशर, शुगर, हड्डी रोग, नेत्र परीक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

    हजारों जरूरतमंदों को मिला स्वास्थ्य लाभ

    शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, बुजुर्ग, महिलाएँ और गरीब तबके के लोग पहुंचे। लोगों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सुव्यवस्थित पंजीयन और चिकित्सा व्यवस्था के चलते लोगों को बिना किसी परेशानी के इलाज मिला।

    सिंधी समाज की सक्रिय सहभागिता

    इस आयोजन में सिंधी समाज की विशेष भूमिका रही। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक मनोहर खट्वानी, सलाहकार मोहन मदवानी तथा सिंधु विद्या मंदिर के अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन सेवा कार्य में सक्रिय रूप से जुटे रहे।

    श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प

    आयोजक अनिल टाह ने बताया कि स्व. श्रीमती शोभा टाह की स्मृति में हर वर्ष इस तरह के सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के भाव से यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें।

    अतिथियों ने अनिल टाह के इस सेवाभावी प्रयास को प्रेरणादायक और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles