
बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने युवा संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में की गईं।
भाजपा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर यह सूची जारी की गई, जिसमें वैभव गुप्ता को भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं निलेश सिंह को भाजपा युवा मोर्चा तखतपुर का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता का मिला लाभ
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष निलेश सिंह का संगठन में लंबा और सक्रिय कार्यकाल रहा है। वे वर्ष 2008 से 2010 तक भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रहे। इसके बाद 2013 से 2015 तक उन्होंने भाजपा बूथ अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत किया।
वर्ष 2015 से 2018 तक निलेश सिंह ने भाजपा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली, जबकि 2018 से 2021 तक वे भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी रहे। वर्तमान में वे 2022 से भाजपा तखतपुर के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय हिंदू महासभा, बिलासपुर के जिला महामंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं।
युवा नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए वैभव गुप्ता को जमीनी स्तर पर सक्रिय और ऊर्जावान युवा नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाइयाँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से भाजपा युवा मोर्चा आने वाले समय में और अधिक सक्रिय व मजबूत होगा।
