More

    *सिविल लाइन पुलिस की मुस्तैदी से मंगला क्षेत्र में चोरी करने वाला गिरोह धराया, चार आरोपी गिरफ्तार*

    बिलासपुर। मंगला क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान और सूने मकानों में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर सिविल लाइन पुलिस ने तेज, तकनीकी और सटीक कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि सहित कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।
    पुलिस को 24-25 जनवरी की दरमियानी रात आजाद चौक मंगला स्थित मां ज्वेलरी शॉप में चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। लगातार फुटेज विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया गया।
    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आजाद चौक मंगला, कुदुदण्ड, सन सिटी मंगला, चांदनी चौक तथा मैत्री विहार कॉलोनी में स्थित सूने मकानों और दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी के जेवरात को आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखना बताया, जिन्हें पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
    गिरफ्तार आरोपियों में सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी, राहुल सूर्यवंशी, आदित्य सूर्यवंशी एवं नंद कुमार केवट शामिल हैं। सभी आरोपी मंगला क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 01 किलोग्राम चांदी के जेवरात, सोने जैसे आर्टिफिशियल आभूषण एवं 75 हजार रुपये नकद, कुल कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये की जप्ती की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
    यह पूरी कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता, मेहनत और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने जिस तत्परता से चोरी की गुत्थी सुलझाई, उससे क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।
    संपूर्ण कार्रवाई में थाना सिविल लाइन के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सक्रियता और सजगता से एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। सिविल लाइन पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles