More

    *स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति को समर्पित विनीत कप: निक्कू भंडारी के नेतृत्व में आज से अखिल भारतीय रात्रिकालीन क्रिकेट महासंग्राम*

    स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति को समर्पित विनीत कप: निक्कू भंडारी के नेतृत्व में आज से अखिल भारतीय रात्रिकालीन क्रिकेट महासंग्राम

     

    बिलासपुर। खेल, श्रद्धा और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम एक बार फिर बिलासपुर में देखने को मिल रहा है। स्वर्गीय उषा देवी भंडारी जी की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रतिष्ठित विनीत कप रात्रिकालीन लाइट वेट बॉल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज 28 दिसंबर से स्थानीय खेल परिसर, एसईसीएल मुख्यालय के सामने भव्य रूप से किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट इस वर्ष अपने 13वें सफल वर्ष में प्रवेश कर चुका है और देशभर में अपनी साख बना चुका है।

    टूर्नामेंट के आयोजक एवं आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी उर्फ ‘निक्कू भंडारी’ ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी के आदर्शों, सेवा भावना और सामाजिक मूल्यों को जीवंत रखने का माध्यम है। उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए योगदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु हर वर्ष इस आयोजन को और भव्य स्वरूप दिया जाता है।

    निक्कू भंडारी ने जानकारी दी कि इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की दर्जनों मजबूत टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹11,11,111 नकद राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹4,44,444 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज को रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक से सम्मानित किया जाएगा।

    साथ ही बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर एवं प्रत्येक मुकाबले के मैन ऑफ द मैच को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह आज रात 8 बजे आतिशबाजी के साथ आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशांत शुक्ला करेंगे। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, दीपक सिंह, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, प्रवीण दुबे, रेखा पाण्डेय एवं रूपाली गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

    यह रात्रिकालीन क्रिकेट महोत्सव 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ सद्भावना मैच भी खेले जाएंगे। प्रतिदिन रात में होने वाले मुकाबले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भी मैदान खचाखच दर्शकों से भरा रहने की पूरी संभावना है।

    विनीत कप आज न केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट, बल्कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी जी को सच्ची श्रद्धांजलि और युवा खिलाड़ियों को मंच देने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है, जिसे निक्कू भंडारी अपनी टीम के साथ निरंतर ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles