More

    *जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष में अंधाधुंध फायरिंग से मस्तूरी दहला — दो गंभीर, पुलिस ने की नाकेबंदी*

    जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष में अंधाधुंध फायरिंग से मस्तूरी दहला — दो गंभीर,…. पुलिस ने की नाकेबंदी

    बिलासपुर/मस्तूरी। मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। अचानक हुई गोलीबारी से पूरा कार्यालय दहशत में आ गया और कर्मचारी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

    जानकारी के अनुसार, तीनों हमलावर बाइक पर सवार होकर कार्यालय पहुंचे और अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में किरारी निवासी राजू सिंह और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

    घटना के समय जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने कक्ष में मौजूद थे। अचानक हुई फायरिंग से कार्यालय में भगदड़ मच गई और कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

     

    सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश ताडेकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है और स्पेशल टीम गठित कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

     

    थाना प्रभारी हरीश ताडेकर ने बताया —

     

     “घटना में शामिल हमलावरों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

     

     

     

    पुलिस के अनुसार, मामला सुपारी किलिंग या पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। इस दिशा में जांच जारी है। घटना के बाद मस्तूरी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

     फिलहाल गोलीकांड से मस्तूरी क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles

    जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष में अंधाधुंध फायरिंग से मस्तूरी दहला — दो गंभीर,.... पुलिस ने की नाकेबंदी बिलासपुर/मस्तूरी। मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। अचानक हुई गोलीबारी से पूरा कार्यालय दहशत में आ गया और कर्मचारी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, तीनों हमलावर बाइक पर सवार होकर कार्यालय पहुंचे और अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में किरारी निवासी राजू सिंह और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। घटना के समय जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने कक्ष में मौजूद थे। अचानक हुई फायरिंग से कार्यालय में भगदड़ मच गई और कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।   सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश ताडेकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है और स्पेशल टीम गठित कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।   थाना प्रभारी हरीश ताडेकर ने बताया —    “घटना में शामिल हमलावरों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”       पुलिस के अनुसार, मामला सुपारी किलिंग या पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। इस दिशा में जांच जारी है। घटना के बाद मस्तूरी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।  फिलहाल गोलीकांड से मस्तूरी क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।