More

    *सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता – नशीले इंजेक्शन तस्करी में दो आरोपी 15-15 साल की सजा और भारी जुर्माना*

    *सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता – नशीले इंजेक्शन तस्करी में दो आरोपी 15-15 साल की सजा और भारी जुर्माना*

    बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर मिसाल पेश की है। अपराध क्रमांक 112/2024 धारा 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने 75 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए थे। इस मामले में आरोपियों अजीत साहू एवं घनश्याम साहू, निवासी-अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया था।

     

    प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक अमृत साहू द्वारा की गई। सटीक और मजबूत विवेचना के बाद न्यायालय में चालान पेश किया गया। सुनवाई में विशेष न्यायाधीश, एन.डी.पी.एस. किरण त्रिपाठी ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए 15-15 वर्ष कठोर कारावास और 1.5-1.5 लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

     

    इस सफलता से एक बार फिर साफ हो गया है कि सिविल लाइन पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ लगातार कड़ी और प्रभावी कार्यवाही कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने उपनिरीक्षक अमृत साहू की उत्कृष्ट विवेचना और निर्णायक भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

     

     

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles

    *सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता – नशीले इंजेक्शन तस्करी में दो आरोपी 15-15 साल की सजा और भारी जुर्माना* बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर मिसाल पेश की है। अपराध क्रमांक 112/2024 धारा 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने 75 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए थे। इस मामले में आरोपियों अजीत साहू एवं घनश्याम साहू, निवासी-अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया था।   प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक अमृत साहू द्वारा की गई। सटीक और मजबूत विवेचना के बाद न्यायालय में चालान पेश किया गया। सुनवाई में विशेष न्यायाधीश, एन.डी.पी.एस. किरण त्रिपाठी ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए 15-15 वर्ष कठोर कारावास और 1.5-1.5 लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया।   इस सफलता से एक बार फिर साफ हो गया है कि सिविल लाइन पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ लगातार कड़ी और प्रभावी कार्यवाही कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने उपनिरीक्षक अमृत साहू की उत्कृष्ट विवेचना और निर्णायक भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।