सकरी थाना परिसर में स्वयंसिद्धा फाउंडेशन का वृक्षारोपण – पुलिस कप्तान रजनीश सिंह, एएसपी राजेंद्र जायसवाल और फाउंडेशन अध्यक्ष चंचल सलूजा रहे प्रमुख आकर्षण

सकरी, बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में सकरी थाना परिसर में शनिवार को स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी प्रदीप आर्या अपने पूरे स्टाफ के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।
फाउंडेशन की अध्यक्ष चंचल सलूजा के नेतृत्व में सचिव गंगा निषाद, हरप्रीत कौर, मोनिका तिवारी और अवनी वासनिक ने थाना परिसर में पौधे लगाए और हरियाली व स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
चंचल सलूजा ने कहा –“
स्वयंसिद्धा फाउंडेशन समाज और प्रशासन के साथ मिलकर पर्यावरण बचाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। वृक्षारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने का संकल्प है।”
इस अवसर पर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। पुलिस अधिकारियों और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर सभी को स्वच्छ और हरित वातावरण का संदेश दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने कहा –
“सकरी थाना का यह वृक्षारोपण अभियान पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पुलिस विभाग समाज के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण में लगातार प्रयास करता रहेगा।”
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि पुलिस और सामाजिक संगठन एकजुट होकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देते दिखाई दिए। इस पहल से न केवल थाना परिसर हराभरा होगा बल्कि आमजन को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।
