*जनता की आवाज़ को बुलंदी दे रहा है राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जाँच आयोग – समाजसेवी विशाल जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

बिलासपुर।
राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जाँच आयोग (NPGIC) आज देशभर में आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच बनकर सामने आया है। यह संगठन भारतीय न्यास अधिनियम 1882 के अंतर्गत पंजीकृत है और नीति आयोग, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों को सुनकर उन्हें न्याय दिलाना, सरकारी योजनाओं और अधिकारों से वंचित लोगों तक राहत पहुँचाना तथा भ्रष्टाचार, शोषण और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद करना है। साथ ही यह आयोग समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्यरत है।
इस महत्वपूर्ण अभियान में बिलासपुर के युवा समाजसेवी विशाल जायसवाल की भूमिका बेहद सराहनीय है। विशाल जायसवाल लगातार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक न्याय पहुँचाने के लिए सक्रिय रहते हैं। वे न केवल लोगों की समस्याओं को आयोग तक पहुँचाते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रयासरत रहते हैं।
विशाल जायसवाल की मेहनत और समर्पण के कारण अनेक पीड़ितों को राहत और न्याय मिला है। समाज के बीच उनकी छवि एक संवेदनशील और कर्मठ समाजसेवी की है, जो हर जरूरतमंद के साथ खड़े रहते हैं।
राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जाँच आयोग का लक्ष्य है कि देश के हर राज्य में प्रतिनिधि नियुक्त कर आम नागरिकों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में समाजसेवी विशाल जायसवाल का योगदान आयोग की प्रतिष्ठा और कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत बना रहा है।
