बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने बीती रात मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्र में जबरदस्त अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार किया। जिन इलाकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, वहां दबिश देकर पुलिस ने 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ सख़्त कार्यवाही की।
मिनीबस्ती – आर्म्स एक्ट कार्रवाई
यहां अवैध हथियार रखने वाले 03 बदमाश पकड़े गए। सभी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
तालापारा – जुआ एक्ट कार्रवाई
सूचना के आधार पर जुआ अड्डे पर छापा मारकर 06 जुआरियों को पकड़ा गया। उनके पास से नगद व सामग्री जब्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
तालापारा, मिनीबस्ती व उसलापुर – प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
लगातार अशांति फैलाने वाले और शांति व्यवस्था भंग करने वाले 11 व्यक्तियों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
कुल 18 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में
इस रात्रिकालीन विशेष अभियान में कुल 18 बदमाशों पर कार्रवाई हुई।
सिविल लाइन पुलिस ने यह अभियान चलाकर स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर की शांति और नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की तत्परता और सख़्ती ने आम लोगों का भरोसा और भी मजबूत किया है।
