More

    *शिक्षा की रोशनी फैलाने आगे आया जकात फाउंडेशन बिलासपुर*

    शिक्षा की रोशनी फैलाने आगे आया जकात फाउंडेशन बिलासपुर

    बिलासपुर। गरीब और जरूरतमंद बच्चों की तालीम (शिक्षा) में जकात फाउंडेशन बिलासपुर लगातार मिसाल कायम कर रहा है। संस्था ने इस बार भी उन बच्चों की मदद करने का बीड़ा उठाया है जो पढ़ाई में तेज हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे।

     

    फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि 9वीं से लेकर 12वीं अथवा उससे उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र जिनके पिछले एग्जाम में 65 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं, उन्हें शिक्षा सहायता दी जाएगी। इन बच्चों की स्कूल फीस सीधे संस्था द्वारा उनके स्कूल में जमा की जाएगी, ताकि पारदर्शिता और भरोसे का माहौल बना रहे।

     

    इसका लाभ लेने के लिए बच्चों को इजाजतनामा फॉर्म भरकर जमा करना होगा। इसके साथ छात्र की मार्कशीट, बच्चा और माता-पिता का आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करना अनिवार्य है।

     

    संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज खान और सचिव आमिर खान ने कहा कि यह पहल समाज में शिक्षा के महत्व को मजबूत करने और जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने अपील की कि योग्य बच्चे 25 अगस्त 2025 तक हर हाल में अपना आवेदन बीपी टावर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, जरहाभाठा, रायपुर रोड स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस में जमा करें।

     

    अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है –

    📞 9425227233, 9770752055, 9425220627

     

     

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles