सकरी पुलिस का बड़ा अभियान – निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में 12 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार आरोपी –
आस्मीन खान (52), ढेलउराम सूर्यवंशी (58), राजा बसोड (20), विनय टंडन (19), पिंटू उर्फ अंजीत वस्त्रकार (26), ओमप्रकाश जांगड़े (28), अशोक साहू (26), हरदेश यादव (22) और हरीश राव (27)।
अन्य मामलों में की गई कार्रवाई –
अपराध क्रमांक 584/25 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस के तहत निलेश चंद्राकर उर्फ कृष्णा (निवासी उसलापुर)।
अपराध क्रमांक 585/25 धारा 296, 115(2), 351(2) सहित अन्य धाराओं के तहत करण उर्फ सुखदेव भारते (दलदलिहापारा) और एक अपचारी बालक।
अपराध क्रमांक 589/25 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत धीरज बघेल (बगीचापारा अमेरा)।
चाकूबाजी के वारंटी आरोपी ईश्वर यादव (काठाकोनी) को भी गिरफ्तार किया गया।
थाना निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सकरी पुलिस अपराधियों और असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शने वाली नहीं है। इस अभियान ने समाज में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
