More

    *बिलासपुर में 85 लाख रुपये के मादक पदार्थों का नष्टीकरण, नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई*

    बिलासपुर में 85 लाख रुपये के मादक पदार्थों का नष्टीकरण, नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    बिलासपुर, 23 जुलाई 2025

    बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 109 प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थों को औपचारिक रूप से नष्ट किया गया। इसमें कुल 697.692 किलोग्राम गांजा, 42,592 एम्पुल, 73,822 कैप्सूल और 5,678 नशीले इंजेक्शन शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 85,62,029 रुपये आंकी गई है।

    यह नष्टीकरण कार्य जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड, मोहतराई के भट्ठी संयंत्र में किया गया। मादक पदार्थों को पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जलाकर और रोलर से दबाकर पूरी तरह से नष्ट किया गया।

    छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गठित समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अध्यक्ष), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), सहायक आबकारी आयुक्त और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल थे। नष्टीकरण की प्रक्रिया में सभी अधिकृत सदस्य, विभागीय अधिकारी और पंचगण उपस्थित रहे।

     

    इस प्रक्रिया के पूर्व न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई थी। यह नष्टीकरण न केवल कानून के पालन की मिसाल है, बल्कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रशासनिक प्रयासों को भी मजबूती प्रदान करता है।

     

     प्रशासन ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

     

     

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles