“मां के नाम एक पेड़” : विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने लिया भावनात्मक संकल्प

भकुर्रा नवापारा, बिलासपुर।
डी.पी. शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भकुर्रा नवापारा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा एक अनोखी पहल करते हुए “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, बल्कि अपने जीवन में सबसे पवित्र संबंध “मां” को समर्पित कर इस अभियान को भावनात्मक रंग भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नींबू जैसे फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रामजी राजपूत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि,

> “पेड़-पौधे केवल ऑक्सीजन नहीं देते, ये हमारी धरती की धरोहर हैं। यदि हम हर खास रिश्ते के नाम एक पेड़ लगाएं, तो न सिर्फ पर्यावरण बचेगा, बल्कि हमारा भावनात्मक जुड़ाव भी गहरा होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि घर और आस-पास पौधे लगाना केवल सजावट नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव है।
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्री अर्जुन सिंह पोर्ते ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का महत्व बताते हुए स्वयंसेवकों को इसके प्रति जिम्मेदारी लेने को प्रेरित किया।
इस दौरान सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश लहरे, श्रीमती सती ठाकुर, श्रीमती बीना ठाकुर, श्री सरवन पटेल तथा श्री भीष्म जायसवाल की विशेष उपस्थिति और सहभागिता रही। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लिया।
विद्यालय के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और कहा कि मां के नाम एक पेड़ लगाना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों की अनुभूति है।
🌱 संदेश और उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्रों में प्रकृति के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करना रहा। “मां के नाम एक पेड़” जैसी पहलें समाज में न केवल सकारात्मक संदेश देती हैं, बल्कि भावनात्मक रूप से लोगों को पर्यावरण से जोड़ने का प्रेरणादायक कार्य भी करती हैं।
