*विश्वगुरु भारत 2047″ पर बिलासपुर में होगा राष्ट्रचिन्तन कार्यक्रम, कमल सोनी के नेतृत्व में जोरशोर से तैयारियाँ+

बिलासपुर, 15 जुलाई 2025।
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 19 जुलाई 2025 को एक भव्य राष्ट्रचिन्तन कार्यक्रम “विश्वगुरु भारत 2047 – हमारा दायित्व” का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन के प्रमुख वक्ता देश के चर्चित राष्ट्रचिंतक माननीय श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ होंगे।
कार्यक्रम को लेकर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में तैयारियाँ जोरशोर से जारी हैं। कमल सोनी के कुशल निर्देशन में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कमल सोनी की संगठन क्षमता और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता इस आयोजन की आत्मा बन चुकी है।
कार्यक्रम का आयोजन दो दिवसीय होगा, जिसकी रूपरेखा इस प्रकार है:
🔸 दिनांक 18 जुलाई 2025, शुक्रवार
▪️ सायं 5:00 बजे – यश पैलेस के पास शहर में आगमन
▪️ 5:30 बजे – श्री श्याम सदर सराफा कॉम्प्लेक्स में भव्य स्वागत
▪️ गीताप्रेस गोरखपुर की दुकान का उद्घाटन एवं प्रेसवार्ता
🔸 दिनांक 19 जुलाई 2025, शनिवार
▪️ पूरे दिन – श्री कुलश्रेष्ठ जी की शहर के प्रबुद्धजनों से मुलाकात
▪️ सायं 5:00 बजे – यश पैलेस में मुख्य राष्ट्रचिन्तन कार्यक्रम
अध्यक्ष कमल सोनी के साथ इस आयोजन में एसोसिएशन के सचिव अजय सराफ, कोषाध्यक्ष राजेश साह, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, और सदस्य राजेश सोनी, जितेन्द्र सोनी, नवनाथ आवले, सुरज सोनी, सजन सोनी, प्रकाश सोनी, तथा वरिष्ठजनों में छेदीलाल सराफ, भीम सराफ, महेन्द्र शाह, किशन सोनी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस आयोजन के सह-आयोजक के रूप में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, स्वावलम्बी भारत अभियान, वन्दे मातरम् मित्र मण्डल, श्री राम रसोई, मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज, और स्वदेशी जागरण मंच भी तैयारी में लगे हुए हैं।
इस राष्ट्रहितैषी आयोजन की जानकारी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने साझा की। उनके नेतृत्व में बिलासपुर एक बार फिर एक वैचारिक जागरण का साक्षी बनने जा रहा है
