More

    *बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही: यातायात बाधित करने वालों पर टूट पड़ा व्हील लॉक एक्शन*

    🚨 बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही: यातायात बाधित करने वालों पर टूट पड़ा व्हील लॉक एक्शन

    बिलासपुर। शहर में ट्रैफिक को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई चल रही है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और व्यस्त मार्गों में नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर व्हील लॉक लगाया जा रहा है, वहीं कार और बाइक लिफ्टर से वाहन उठाकर उन्हें ट्रैफिक मुख्यालय ले जाया जा रहा है।

    बिलासपुर पुलिस और यातायात टीम द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्य:

     

    अनधिकृत पार्किंग पर व्हील लॉक लगाकर सख्त कार्रवाई

     

    शहर के प्रमुख मार्गों पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

     

    नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ समझाइश भी

     

    देवकीनंदन चौक, शनिचरी बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुहिम

     

    इस कार्रवाई में यातायात डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार, टैंगो सईद अख्तर, टैंगो नवीन देवांगन, ASI धनेश साहू, ASI अभय खलखो सहित स्टाफ के अन्य सदस्य जैसे राजेंद्र मिश्रा, डी. साहू, राकेश सिंह, संदीप अनंत, शेखर सिंह ने प्रभावशाली भूमिका निभाई।

     

    बिलासपुर पुलिस की नागरिकों से अपील है कि वे सड़कों पर पार्किंग करते समय यातायात संकेतों का पालन करें और यातायात पुलिस द्वारा बताए गए निर्देशों का सम्मान करें, जिससे सभी को सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित आवागमन का अनुभव मिल सके।

     

    👉 बिलासपुर पुलिस और यातायात विभाग द्वारा उठाए जा रहे ये कदम आमजन के हित में हैं, जिनसे शहर में दुर्घटनाओं में कमी और ट्रैफिक सुगमता दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles