More

    *सकरी पुलिस की दबिश में दो शातिर चोर गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुलासा टीआई प्रदीप आर्य की सूझबूझ और टीम की तत्परता से मिली बड़ी कामयाबी*

    सकरी पुलिस की दबिश में दो शातिर चोर गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुलासा टीआई प्रदीप आर्य की सूझबूझ और टीम की तत्परता से बड़ी कामयाबी

     

    बिलासपुर….थाना सकरी की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई पाँच अलग-अलग चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस की इस सफलता से न केवल चोरी गए सामान की बरामदगी हुई है, बल्कि स्थानीय नागरिकों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

     

    गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति (24 वर्ष) निवासी बंधवापारा सकरी और जालेश्वर उर्फ जल्लू पाल (32 वर्ष) निवासी बजरंगपारा सकरी शामिल हैं। इन दोनों ने मिलकर दुकानों, निर्माणाधीन मकानों और धार्मिक स्थलों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

     

    सक्रिय मुखबिर तंत्र और कुशल नेतृत्व के चलते सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने अपनी टीम के साथ आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार चोरी कर रहे थे। इन्होंने गायत्री मंदिर के पास दुकान से लोहे की चादरें, पाइप, एंगल चोरी की थी, वहीं भवानी ढाबा के सामने से टुल्लू पंप और बिजली का तार, सरस्वती शिशु मंदिर से पंखा, कुर्सी, चावल-दाल, और वन चेतना के सामने ठेले से गुटखा, चॉकलेट, कोल्डड्रिंक और नगदी भी उड़ाई थी।

     

    आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका — लोहे की प्लेट, पाइप, चॉकलेट डिब्बा, टुल्लू पंप, कुर्सी तथा ताला तोड़ने के उपकरण — भी जब्त किए गए हैं।

     

    इस सफल कार्रवाई में टीआई प्रदीप आर्य के साथ उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक सुमंत कश्यप और आशीष शर्मा की विशेष भूमिका रही। थाना स्तर पर टीमवर्क, त्वरित सूचना संकलन और प्रभावी पूछताछ के चलते पुलिस को यह कामयाबी मिली।

     

    सकरी पुलिस की इस कार्यशैली से न केवल अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है, बल्कि आम जनता का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

     

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles