More

    *लापरवाह चालकों पर कसता शिकंजा – अब तक 1920 लाइसेंस निलंबित….चालान के साथ-साथ भेजे जा रहे हैं लाइसेंस निलंबन के प्रतिवेदन*

    बिलासपुर….यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब बख्शि नहीं की जा रही है। नियमों की अनदेखी पर न सिर्फ चालान किया जा रहा है, बल्कि बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

     

    रेड सिग्नल जंपिंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाना, नशे में ड्राइविंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन संचालन जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।

    हर वह चालक जो सड़क पर लापरवाही से वाहन चला रहा है, अब सख्त रडार पर है। सड़क हादसों में दोषी पाए गए चालकों के लाइसेंस तुरंत निलंबित किए जा रहे हैं, और उन्हें दोबारा वाहन चलाने की अनुमति तब तक नहीं दी जा रही जब तक वे सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी न कर लें।

    तीन स्तंभों पर आधारित सुधारात्मक रणनीति: इंजीनियरिंग – एजुकेशन – एनफोर्समेंट

     

    1. इंजीनियरिंग: गंभीर दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण कर सड़क सुधार के लिए विभागों के साथ समन्वय

     

     

    2. एजुकेशन: पब्लिक प्लेसेज़ पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जा रहा है जागरूक

     

     

    3. एनफोर्समेंट: नियम तोड़ने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई व लाइसेंस निलंबन

     

     

     

    यातायात पुलिस बिलासपुर सभी नागरिकों से अपील करती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि आपको किसी कार्रवाई का सामना न करना पड़े और शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित, सुगम और अनुशासित बनी रहे।

     

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles