More

    *बिलासपुर से भाजपा की मेयर उम्मीदवार एल पद्मजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र पर मचा घमासान*

    बिलासपुर से भाजपा की मेयर उम्मीदवार एल पद्मजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र पर संकट के बादल, कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जताई आपत्ति, क्या नामांकन निरस्त होगा जानिए

    बिलासपुर। Cgatoznews…..बिलासपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार एल पद्मजा विधानी उर्फ पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए दावा किया है कि पूजा विधानी ने अपने जाति प्रमाण पत्र में गलत जानकारी दी है।

     

    कांग्रेस नेता और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की उम्मीदवार की जाति को लेकर संदेह है। उनका कहना है कि पूजा विधानी ने खुद को पिछड़ा वर्ग से होने का दावा किया है, जबकि उनके पिता सामान्य वर्ग से आते हैं। श्रीवास्तव के मुताबिक, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि वह सामान्य वर्ग से हैं या पिछड़ा वर्ग से।

     

    निर्वाचन अधिकारी का निर्देश

    कांग्रेस द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूजा विधानी को ओबीसी समुदाय से होने के प्रमाण पत्र की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए शाम 5 बजे दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

     

    भाजपा ने ने इस विवाद को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी बिलासपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने वही जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। उन्होंने कांग्रेस पर जबरन विवाद खड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

    कांग्रेस ने दावा किया है कि यदि पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र में गड़बड़ी साबित होती है तो उनका नामांकन रद्द होना चाहिए। वहीं, भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस की हताशा का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस हार के डर से ऐसे मुद्दों को तूल दे रही है।

     

    अब सभी की निगाहें निर्वाचन अधिकारी के फैसले पर टिकी हैं। शाम को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही यह तय होगा कि पूजा विधानी का नामांकन रद्द होगा या वह चुनावी मैदान में बनी रहेंगी। यह मामला बिलासपुर की राजनीति में बड़ा मोड़ ला सकता है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles